CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, इस ग्राम पंचायत को बनाएंगे नगर पंचायत
CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्राम पंचायत खटखरी को नगर पंचायत बनाने और दो सड़कों के अपग्रेड करने की भी घोषणा की है। एक समारोह में उन्होंने कई तरह की सौगातें देने की घोषणा की है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को मऊगंज में आयोजित जनकल्याण पर्व समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कई मऊगंज को कई विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। साथ ही सीएम मोहन यादव ने 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना सिंचाई प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस समारोह में सीएम मोहन यादव ने 60 लाख विद्यार्थियों के खाते में 332 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर की है। इसके अलावा उन्होंने जिले को स्टेडियम, सिविल अस्पताल, देवतालाब मंदिर के विकास की सौगात दी। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत खटखरी को नगर पंचायत बनाने और दो सड़कों के अपग्रेड करने की भी घोषणा की है।
क्या किया ऐलान : इस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खटखरी क्षेत्र को नगर परिषद बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र 2 सड़कों को अपग्रेड करने, देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम के निर्माण, देवतालाब शिव मंदिर और हनुमना में में 5 करोड़ रुपए की लागत में सिविल अस्पताल बनाने के साथ कई विभिन्न विकास कार्य कराने की ऐलान किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।विकसित मध्यप्रदेश का ध्येय
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 14, 2024
विकास का संकल्प...
'जनकल्याण पर्व' के अंतर्गत आज जिला मऊगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अक्षयपात्र कार्यक्रम में बच्चों में सुपोषण का सन्देश दिया, साथ ही विद्यार्थियों के खातों में ₹332 करोड़ की राशि अंतरित की और ₹5175 करोड़ से अधिक के… pic.twitter.com/E2EdAN8PvP
मऊगंज को मिली कई सौगातें : समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि विकास की दौड़ में मऊगंज कहीं पीछे छूट गया था। उनकी सरकार ने मऊगंज को जिला बनाया और अब उनकी ही सरकार ही मऊगंज को विकास की सौगाते दे रही है। सीतापुर-हनुमना लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि 5041 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के तहत जिले के 400 से अधिक गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर मांग को पूरा किया जाएगा।
Edited By : Navin Rangiyal
Edited By : Navin Rangiyal

