1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP Assembly speaker restores BJP MLA Prahladh Lodhi membership

BJP विधायक प्रह्लाद लोधी की सदस्यता बहाल

Prahlad Lodhi
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने पवई विधानसभा सीट के भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी की सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी।
 
मालूम हो कि निचली अदालत द्वारा एक मामले में लोधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 2 नवंबर को उन्हें विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।
 
हालांकि लोधी की अपील पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर 12 जनवरी तक स्थगन आदेश देने के साथ उनकी जमानत भी मंजूर कर ली जिसे हाईकोर्ट ने बरकरार रखा। इसके बाद प्रजापति ने प्रह्लाद लोधी की सदस्यता बहाल कर दी। (भाषा)
अगला लेख
टी20 स्पाट फिक्सिंग मामले में पाकिस्तानी क्रिकेटर जमशेद दोषी पाए गए