1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. mohan-yadav-slams-kharge-remark-on-pm-modi-father

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिताजी पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की
- मुख्यमंत्री यादव ने कहा- राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण
- यादव ने कहा- उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण पूरे देश के सामने है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिवंगत पिताजी के संबंध में की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को भी राजनीति में घसीटने से नहीं चूकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण पूरे देश के सामने है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। राजनीतिक विरोध के दौरान भी गरिमा और शालीनता का ध्यान रखा जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण पूरे देश के सामने है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस टिप्पणी की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखना बेहद जरूरी है।
अगला लेख
हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान