गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Malini Awasthi in Indore literature festival
Written By
Last Updated :इंदौर , रविवार, 23 दिसंबर 2018 (14:24 IST)

मालिनी अवस्थी ने समां बांधा, हर दर्शक मंत्रमुग्ध

मालिनी अवस्थी ने समां बांधा, हर दर्शक मंत्रमुग्ध - Malini Awasthi in Indore literature festival
इंदौर। साहित्य महोत्सव की सुबह ताजगी लिए हुए थी। पहले सत्र में साहित्य में खुलेपन पर लेखिकाओं ने बात की, पर यह बेहद बोझिल रहा। उसके बाद का सत्र कला और साहित्यिक अंतरसंबंध पर था, जो बौद्धिक विमर्श लिए था। उसके बाद तो आबोहवा ही बदल गई। वातावरण में रस, रंग, कला, संस्कृति और लोक-संगीत घुल गया।
 
सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने खुलकर सुंदर गीत-संगीत के साथ समां बांध दिया। हर दर्शक मंत्रमुग्ध दिखाई दिया। यतीन्द्र मिश्र ने जिस संजीदगी और कलात्मकता के साथ सत्र को मॉडरेट किया, वह मुक्तकंठ से प्रशंसनीय है।
 
मालिनीजी पूरी रंगत के साथ आईं और कई सुरीली तानें छेड़ीं। उन्होंने एक से एक सुंदर सुरीली और ललित लोक रचनाएं प्रस्तुत कीं।
ये भी पढ़ें
अटलजी को सादर नमन अर्पित करती कविता : देशप्रेम के गीत गुनगुनाऊंगा