सम्बंधित जानकारी
- फर्जीवाड़े मामले में माखनलाल चतुर्वेदी विवि के पूर्व कुलपति बीके कुठियाला पर FIR दर्ज
- हिन्दी भाषा को समृद्ध एवं जनप्रिय बनाने वाले पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती
- CAA के खिलाफ कमलनाथ कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव, नागरिकता कानून को रद्द करने की मांग
- राममंदिर निर्माण के लिए ओवैसी भी जाए अयोध्या, उमा भारती का न्योता, मंदिर की शिलाएं उठाने चले साथ
- CAA के विरोध में युवाओं के शामिल होने पर अलर्ट हुआ संघ, युवाओं को संघ से जोड़ने पर मंथन !
माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई में माखनलाल स्मृति पुस्तकालय प्रारंभ
Makhanlal smriti library
कार्यक्रम में कुलपति ने मानव सभ्यता के इतिहास में शांति और अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युद्ध का परिणाम अंततः मौत ही है। इससे मानवता की हत्या होती है। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा पर बल देते हुए कहा कि हमारे धर्म की इसी उद्दात भावना का प्रतीक महात्मा गांधी और माखनलाल दादा हैं। हमें दुनिया को अहिंसा और प्रेम के रास्ते पर ही मानवता को आगे ले जाना होगा, यही माखनलाल जी का संदेश है।
माखन नगर के तौर पर चर्चित बाबई में तवा कॉलोनी के सामने सिखाड़ रोड पर यह पुस्तकालय प्रारंभ किया गया है। इसका संचालन संकल्प सोशल कल्चर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जाएगा। पुस्तकालय की स्थापना हेतु फर्नीचर और पुस्तकें विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
समारोह में विश्वविद्यालय के रेक्टर डॉ श्रीकांत सिंह, रजिस्ट्रार दीपेंद्र बघेल, परीक्षा नियंत्रक राजेश पाठक भी शामिल हुए। संकल्प संस्था के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने समारोह में हिस्सा लिया।
स्थानीय पत्रकार राहुल शर्मा ने इस पुस्तकालय की स्थापना में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की अग्रणी भूमिका की चर्चा करते हुए कुलपति दीपक तिवारी को इसके लिए आभार प्रकट किया।
