1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mahakaleshwar, Ujjain, Mahashivaratri, floral crown

भगवान महाकालेश्वर को पुष्प मुकुट धारण कराया गया

Mahakaleshwar
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन आज भगवान महाकालेश्वर को पुष्प मुकुट धारण कराया गया। महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन तडके होने वाली भस्मार्ती महाशिवरात्रि के दूसरे दिन दोपहर में भस्मार्ती की गई।


महाशिवरात्रि पर गर्भगृह के पट लगातार खुले रहे और बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने लगातार 44 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज भगवान भोलेनाथ को सवा मन के पुष्प मुकुट से श्रृंगारित किया गया।

इसके बाद भगवान महाकाल की वर्ष में एक बार दोपहर में होने वाली भस्मार्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और श्रद्धालुओं ने भस्मार्ती का दर्शन लाभ लिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर संकेत भोंडवे ने मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। (वार्ता)
अगला लेख
शाओमी का सबसे पतला स्मार्ट एलईडी टीवी भारत में