1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh : Woman kidnapped, raped by 4 persons; search on for accused

MP Crime : 35 साल की महिला से 4 लोगों ने किया बलात्कार, अपहरण कर रातभर करते रहे ज्यादती

Rape of woman
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में 4 लोगों द्वारा 35 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस उपमंडल अधिकारी विवेक शर्मा ने सोमवार को बताया कि रविवार को खेत में एक घायल महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शाडोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद उसे अशोक नगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
अधिकारी ने पीड़िता के हवाले से बताया कि 4 लोगों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया, जिनमें से 3 को वह जानती है। बाद में आरोपियों ने उसे एक खेत में फेंक दिया।
 
उन्होंने कहा कि इस सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपियों में से एक हत्या के मामले में गवाह है। हत्या के इस मामले में पीड़िता का पति आरोपी है। अधिकारी ने कहा कि महिला की मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने सामूहिक बलात्कार, अपहरण और आपराधिक धमकी के लिए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अगला लेख
मनरेगा की बकाया राशि रोके जाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ TMC का दिल्ली में धरना प्रदर्शन