1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. madhya pradesh mla kamleshwar dodiyar resignation question viral video

मंच से MLA ने पूछा- क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए? भीड़ ने एक सुर में कहा- हां, दे दीजिए

Kamleshwar Dodiyar
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो चर्चा में है। एक आदिवासी कार्यक्रम के दौरान मंच से भाषण देते हुए विधायक ने अचानक जनता से पूछ लिया कि क्या उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? इस पर सामने बैठे लोगों ने एक साथ जवाब दिया- हां, दे दीजिए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक कमलेश्वर डोडियार आदिवासी कार्यक्रम में मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने जनता से सवाल किया, "क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए?  विधायक के इस सवाल पर वहां मौजूद लोगों ने बिना देर किए जवाब दिया, हां, दे दीजिए। भीड़ का यह जवाब सुनकर विधायक असमंजस में पड़ गए।

आदिवासी कार्यक्रम में जनता से पूछा इस्तीफे का सवाल

 
कमलेश्वर डोडियार मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक हैं और भारत आदिवासी पार्टी के सदस्य हैं। आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान उन्होंने मंच से इस्तीफे को लेकर सवाल किया था। उनके सवाल पर दर्शकों की तत्काल प्रतिक्रिया ने इस पूरे घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

कौन हैं कमलेश्वर डोडियार?

कमलेश्वर डोडियार मध्यप्रदेश की सैलाना विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह भारत आदिवासी पार्टी (BAP) से जुड़े हैं। सैलाना विधानसभा क्षेत्र रतलाम जिले में आता है।
अगला लेख
एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम