1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh Ladli Behan Yojana Chief Minister Mohan Yadav

MP : लाडली बहनों को 3000 रुपए कब से मिलेंगे, CM मोहन यादव ने किया खुलासा

Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि लाडली बहना योजना के तहत मासिक सहायता को वर्तमान 1,250 रुपए से धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपए किया जाएगा। देवास में आयोजित एक समारोह के दौरान यादव ने लाडली बहना योजना की 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 1,553 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए।
 
यादव ने कहा कि मैं बहनों से कहना चाहता हूं कि हम अभी 1,250 रुपए हस्तांतरित कर रहे हैं। चिंता न करें, हम इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपए करेंगे।" कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि सहायता में वृद्धि का मुद्दा सिर्फ बातें ही रह गई हैं, जिसे इतनी बार दोहराया जा रहा है कि "घोषणा करने का महत्व ही खत्म हो गया है।’’
 
पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह यादव भी ‘‘अपनी प्यारी बहनों से झूठ बोल’’ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बजट वादे के मुताबिक बढ़ नहीं रहा है, बल्कि लगातार घट रहा है। लाभार्थियों के नए नाम नहीं जोड़े जा रहे और पुराने नाम भी कम किए जा रहे हैं। चार अक्टूबर 2023 को लाडली बहना योजना के लाभार्थियों की संख्या 1.31 करोड़ थी, जो 10 फरवरी 2025 को घटकर 1.27 करोड़ रह गई।
 
देवास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के खातों में 337 करोड़ रुपए और 81 लाख किसानों के खातों में 1,624 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए। उन्होंने 144.84 करोड़ रुपए की लागत वाली 53 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...