• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh IAS
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 जून 2019 (23:26 IST)

मध्यप्रदेश में फिर IAS के ताबड़तोड़ तबादले

मध्यप्रदेश में फिर IAS के ताबड़तोड़ तबादले - Madhya Pradesh  IAS
भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार को एक बार फिर आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। राजेश जैन को एमडी पाठ्य पुस्तक निगम, संजीव सिंह को संचालक प्रशासन अकादमी, अनिल सुचारी को सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, वी किरण गोपाल को एमडी पूर्व क्षेत्र कंपनी, नंदकुमारम को प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम बनाया गया है।
 
भोपाल स्मार्ट सिटी के सीईओ संजय कुमार को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, दीपक सिंह को सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल और उमा शंकर भार्गव को रायसेन का कलेक्टर बनाया गया है।
 
पीसी मीना को एसीएस सामान्य प्रशासन विभाग, अशोक शाह को प्रमुख सचिव श्रम, शोभित जैन को सचिव मानव अधिकार आयोग, जेके जैन को सदस्य राजस्व मंडल, ग्वालियर, निशांत बरबड़े को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, ज्ञानेश्वर बी. पाटील को सचिव मध्यप्रदेश शासन और सुदाम खाडे को जीएम सड़क विकास निगम बनाया गया है।
 
जिन आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं, उनमें गुलशन बामरा को सचिव वित्त विभाग बनाया गया है। सागर संभाग के कमिश्नर पर पदस्थापना को भी निरस्त किया गया है। अब आनंद कुमार शर्मा को सागर संभाग के नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है जबकि नीरज कुमार सिंह को उपसचिव वित्त विभाग बनाया गया है।