1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh :Congress MLA Pradhuman Singh LODHI join bjp

बड़ी खबर: MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

Madhya Pradesh
भोपाल। राजस्थान में छाए सियासी संकट के बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। तेजी से बदले घटनाक्रम के बीच कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा की सदस्यता लेने से पहले प्रद्युम्न सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रदेश  अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का भाजपा में औपचारिक स्वागत करते हुए मिठाई भी खिलाई।
 
2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा की ललिता यादव का हराया था जो भाजपा की सीटिंग विधायक भी थी। बुंदेलखंड में आने वाला छतरपुर जिला जो भाजपा की दिग्गज नेता उमा भारती के खास प्रभाव वाला इलाका माना जाता है, वहां से कांग्रेस विधायक का भाजपा में शामिल होने उमा भारती के प्रदेश की सियासत में बढ़ते दखल के तौर पर  देखा जा रहा है।  
सूबे में उपचुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस विधायक का भाजपा के खेमे में जाने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले 22 विधायकों के बाद अब प्रद्युम्न सिंह लोधी 23 वें विधायक बन गए है जिन्होंने कमलनाथ की कांग्रेस  को अलविदा कह दिया है।

उपचुनाव में जीत के दावा करने वाली कांग्रेस के लिए प्रद्युम्न सिंह लोधी का भाजपा में शामिल होने प्रदेश की आने वाले दिनों में एक और बड़ी सियासी उलटफेर के संकेत देता है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें