1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh Board 82% in 5th and 76% students pass in 8th

MP Board 5th 8th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं में 82% और 8वीं में 76% स्टूडेंट्स पास

Madhya Pradesh Board 5th Result
MP Board 5th 8th Result: मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणामा जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमान ने रिजल्ट का जारी किया है। नतीजों में कक्षा पांचवी का रिजल्ट 82.27% और 8वीं का रिजल्ट 76.09% रहा। 05वीं बोर्ड के रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 84.34% तथा निजी स्कूलों का रिजल्ट 79.07% रहा। वहीं 8वीं के रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.38% रहा वहीं  निजी स्कूलों का रिजल्ट 75.78% रहा। 5वीं और 8वीं दोनों की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी।

रिजल्ट जारी करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न की परीक्षा कराने का उद्देश्य खुद का आकलन करना है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। लड़कों को और अधिक मेहनत कर अगले साल अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। वहीं 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को एक और मौका जून में  दिया जाएगा।

इस साल प्रदेश की समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
थोक महंगाई की दर में भी गिरावट, 34 महीने के निचले स्तर पर