राममंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने में जुटेंगे भाजपा विधायक,14 अप्रैल से चलेगा अभियान
भोपाल। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा के सभी विधायक धन संग्रह के अभियान में जुटेंगे,इसके लिए पार्टी एक विशेष अभियान चलाने जा रही है। रविवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर हुई विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी विधायक यह प्रयास करें कि हर व्यक्ति का कम से कम दस रूपया मंदिर निर्माण के काम में लग सके। विधायक दल की बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायकों को अभियान के बारे में विस्तार से बताया।
बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी 14 अप्रैल से राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने का एक विशेष अभियान शुरु करने जा रही है और बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने इसको लेकर विधायकों को बताया।
शिवराज की विधायकों से 1-2-1 चर्चा- कोरोना के चलते आज से शुरु हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के स्थगति होने के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद विधायकों के वन-टू-वन चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विधायकों के साथ विकास के मुद्दे के साथ सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। विधानसभा का सत्र स्थगित होने के बाद रविवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह सभी विधायक दो दिन भोपाल में रूके और अपने क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर उनसे चर्चा करें।निवास पर प्रदेश प्रभारी श्री @PMuralidharRao, प्रदेश सहप्रभारी सुश्री @Pankajamunde व विश्वेश्वर टुडू,प्रदेशाध्यक्ष श्री @vdsharmabjp, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @SuhasBhagatBJP,प्रदेश सहसंगठन महामंत्री श्री @HitanandSharma की उपस्थिति में @BJP4MP विधायक दल की बैठक में भाग लिया। pic.twitter.com/hhp83yabWl
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 27, 2020
इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों को सर्वदलीय बैठक में सत्र के स्थगित होने के निर्णय की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे, सह प्रभारी विश्वेश्वर टुडू, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और विधायक दल के सदस्य शामिल हुए।

