1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhay Pradesh : 3 years increase in age limit in MPSC exam

MPPSC परीक्षा को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, आयु सीमा में 3 साल की बढ़ोतरी

कोरोना के कारण स्थगित हुई थी MPPSC परीक्षा, एक बार के लिए आयुसीमा में मिलेगी 3 साल की छूट

MPSC exam
भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (MPPSC) की परीक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का फैसला किया है। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड के कारण पिछले वर्षों में पीएससी की की परीक्षा स्थगित हो गई थी और परीक्षा में बैठने वाले बच्चे ओवरएज हो गए थे। उम्मीदवारों ने आग्रह किया था परीक्षा नहीं होने के कारण जो बच्चे ओवरएज हुए है उनके साथ अन्याय हो रहा है, इसलिए एक बार के लिए एमपीपीएससी में परीक्षा देने की जो अधिकतम आयु सीमा में है उसको तीन साल के लिए बढ़ाया जाए ताकि बच्चों के साथ न्याय हो सके।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों का पक्ष मुझे पूरी तरह से न्यापूर्ण लगाता है कि इसलिए सरकार ने यह फैसला किया है कि एमपीपीएससी में जो अधिकतम आयु की सीमा में एक बार के लिए 3 साल की वृद्धि की जाएगी, जिससे बच्चें को न्याय मिले सके। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में पीएससी के उम्मीदवार आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। उम्मीदवारों का कहना था कि कोविड और अन्य कारणों से एमपीपीएससी की परीक्षा में देरी हुई है और उन्होंने अपनी मांग को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भी रखी है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
मोहाली MMS कांड : धरना खत्म, 2 वॉर्डन सस्पेंड, 24 सितंबर तक यूनिवर्सिटी बंद