गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Literary writer Sadashiv Kautuk honored in Bhopal
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 जुलाई 2022 (20:16 IST)

साहित्यकार सदाशिव कौतुक भोपाल में सम्मानित

Sadashiv Kautuk
इंदौर। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र भोपाल द्वारा साहित्यकार सदाशिव कौतुक को प्रभाकर दुबे सम्मान प्रदान किया गया। इस पर साहित्यकार नयन राठी को भी सम्मानित किया गया। 
 
भोपाल के मानस भवन में आयोजित सम्मान समारोह में कौतुक के अलावा छह प्रांतों के बाल साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। साहित्यकार डॉ. मनोज श्रीवास्तव, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति खेमसिंह डेहरिया, डॉ. उमाशंकर गदायच, श्रीमती उषा जायसवाल, कुमारी वत्सला, शोध केन्द्र के निदेशक महेश सक्सेना ने शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न एवं सम्मान राशि देकर कौतुक को सम्मानित किया। 
 
इस अवसर पर भोपाल के कई साहित्यकारों के अतिरिक्त इंदौर के साहित्यकार हरेराम वाजपेयी, प्रदीप नवीन, संतोष मोहंती एवं सम्मानित नयन राठी भी उपस्थित थे।