1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Lady Singhams road roller action, crushed modified silencer by placing it on road in Indore

लेडी सिंघम का रोड रोलर एक्शन, सड़क पर रखकर कुचले मोडिफाइड साइलेंसर

Silencers crushed by road roller in Indore
Silencers crushed by road roller in Indore: इंदौर में लोग उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब एक महिला टीआई ने रोड रोलर का स्टेयरिंग संभाला और सड़क पर रखे गए मोडिफाइड साइलेंसरों को कुचलकर रख दिया। दरअसल, मोडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ इंदौर पुलिस पिछले कुछ समय से लगातर मुहिम चला रही है। इससे पहले भी पुलिस मोडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चला चुकी है। 
 
अब तक 2000 से ज्यादा साइलेंसर नष्ट : दरअसल, पिछले कुछ महीनों से पुलिस मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों पर लगातार एक्शन ले रही है। अब 2 हजार 143 साइलेंसर साइलेंसरों को पुलिस रोड रोलर से नष्ट कर चुकी है। तेज आवाज वाले साइलेंसरों से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी मुश्किल होती है। अन्य वाहन चालक भी इसकी आवाज से चौंक जाते हैं। इन साइलेंसरों से पटाखों जैसी आवाज निकलती है। 
साइलेंसरों की लगी कतार : शहर के होलकर कॉलज के सामने जब बुधवार को जब्त किए गए मोडिफाइड साइलेंसरों को बिछाया गया तो करीब आधा किलोमीटर तक साइलेंसरों की कतार लग गई। इसी बीच, महिला टीआई रेखा सिंह रोड रोलर पर सवार हो गईं और उन्होंने इन्हें कुचलना शुरू कर दिया। उन्हें देखकर लोग न सिर्फ आश्चर्यचकित थे, बल्कि उन्हें लेडी सिंघम की उपमा भी दे रहे थे। 
 
डीसीपी ट्रैफिक अरविन्द तिवारी ने कहा कि मोडिफाइड साइलेंसरों का मुद्दा सीधे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इन साइलेंसरों की तेज आवाज से हादसे का भय भी बना रहता है। हालांकि लोगों का मानना है कि साइलेंसर कुचलकर पुलिस वाहवाही तो बटोर रही है, लेकिन शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Jharkhand : हेमंत सोरेन सरकार को हाईकोर्ट का झटका, निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण पर लगी रोक