dharma sangrah

28 झांकियां देखने उमड़े 150000 लोग, फैलाया 500 टन कचरा, सफाई कर्मियों ने देखते ही देखते कर दिया साफ

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (10:38 IST)
इंदौर। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार 3 बार से नंबर 1 पर बना हुआ है। शहर के सफाईकर्मियों ने गुरुवार रात बरसते पानी में साबित कर दिया कि शहर को नंबर 1 बनाए रखने में वे किस तरह अपना योगदान दे रहे हैं?
 
दरअसल गुरुवार रात अनंत चतुदर्शी के उपलक्ष्य में शहर में बरसते पानी की बीच मिलों की झांकियां निकली। 28 झांकियों को देखने के लिए शहर के डेढ़ लाख लोग उमड़ पड़े। इन लोगों ने सड़क पर लगभग 500 टन कचरा भी फैलाया।
 
इतनी तेज बारिश के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मी अपना फर्ज नहीं भूले। जैसे ही झांकियों और अखाड़ों का कारवां समाप्त हुआ, जुलूस मार्ग की सड़कों पर सफाई कर्मी नजर आने लगे।

1 हजार से ज्यादा सफाईकर्मियों ने कुछ ही समय में जुलूस मार्ग की सड़कों को चकाचक कर दिया। बाहर से झांकियां देखने आए लोग भी सफाईकर्मियों की काम के प्रति लगन को देख हैरान थे। 
 
रातभर में सफाई की वजह से जब सुबह लोग इन रास्तों से गुजरे तो ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यहां से झांकियां गुजरी है और सड़कों पर काफी कचरा जमा था।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

अगला लेख