biodatamaker
✕

मप्र में ARTO निकला काली कमाई का कुबेर, आलीशान घर में पिक्चर थिएटर देख अधिकारियों के उड़े होश

जबलपुर में ARTO निकला काली कमाई का कुबेर, आय से 650 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा

Updated: गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (16:38 IST)
मध्यप्रदेश में ईओडब्ल्यू के छापे में सरकारी अफसरों की काली कमाई का लगातार खुलासा हो रहा है। इस कड़ी में  जबलपुर में ईओडब्ल्यू के छापे में एआरटीओ करोड़ों का आसामी निकला है। छापे में एआरटीओ संतोष पॉल की आय से  650 गुना से अधिक की काली कमाई का खुलासा अब तक हो चुका है।

ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई में एआरटीओ संतोष के पास से 6 आलीशान मकान,1 आलीशन फार्म हाउस, दो महंगी कारें और बाइक बरामद हुई। इसके साथ ईओडब्ल्यू ने छापे में 16 लाख कैश और लाखों की कीमत के सोने और चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

छापे में एआरटीओ संतोष पाल के 10 हजार वर्ग फुट में बने आलीशान घर को देखकर ईओडब्ल्यू की टीम भी हैरान रह गई। बेसमेंट वाली तीन मंजिला घर में मिनी थियेटर के साथ-साथ स्वीमिंग पूल और घर में सारा सामान लग्जरी था।

वहीं बताया जा रहा है कि भ्रष्ट एआरटीओ को छापे की भनक पहले लग चुकी थी। जिसके बाद संतोष ने कुछ अहम दस्तावेज और लग्जरी सामान दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी लगते ही  ईओडब्ल्यू की 30 सदस्यों टीम ने देर रात छापा मार कार्रवाई शुरु की। छापे के दौरान एआरटीओ की पत्नी घर में नहीं मौजूद थी।

कोर्ट के आदेश के बाद ईओडब्ल्यू ने संतोष के घर पर छापेमारी की। जिसके लिए स्पेशल कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। संतोष के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की याचिका लगी थी। वहीं पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू का कहना है कि संपत्ति, दस्तावेज के जो भी साथ में लेंगे उनके आधार पर आरोपित की संपत्ति का आकलन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख