dharma sangrah
✕

बीमा भारती पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कहीं जाने का मन है तो चली जाएं...

Updated: गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (12:56 IST)
नई दिल्ली। बिहार में खाद्य मंत्री बनाई गईं लेसी सिंह को हटाने की जिद पर अड़ीं बीमा भारती को लेकर आखिरकार मुख्‍यमंत्री ‍नीतीश कुामर ने चुप्पी तोड़ दी है। नीतीश ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि लेसी को नहीं हटाएंगे। 
 
मुख्‍यमंत्री नीतीश ने कहा कि बीमा भारती ने गलत बात की है। उन्होंने कहा कि यदि उनका मन कहीं और जाने का है तो वे जा सकती हैं। जेडीयू ने बीमा भारती का बहुत साथ दिया है। हालांकि पहले से प्रेम से समझाएंगे कि यह बात मत करो। नीतीश ने कहा कि लेसी सिंह पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्हें मंत्रिमंडल से नहीं हटाया जाएगा। 
 
भारती ने दी थी इस्तीफे की धमकी : जेडीयू विधायक बीमा भारतीय ने बुधवार को लेसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि उन पर कई हत्याओं के आरोप हैं। मुझे उन सभी लोगों के नाम पता हैं, जिनकी हत्या कर दी गई है। वह गवाहों को धमकाती हैं ताकि सजा संभव न हो। अगर वह मंत्री पद से नहीं हटाई जाती हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख