सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात के अधिकांश हिस्सों में पहुंचा, हल्की से भारी वर्षा की संभावना
- जुलाई के पहले हफ्ते में होगी बारिश, अगस्त तक अच्छी होगी, लेकिन ‘क्लाइमेट चेंज’ भविष्य के लिए खतरे का अलार्म
- असम में बाढ़ से अब तक 134 लोगों की मौत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- Weather Alert : दिल्ली में मिलेगी गर्मी से राहत, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 27 जिलों में 25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, CM सरमा ने माना- सभी प्रभावितों तक नहीं पहुंच पा रही मदद
बिहार में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक
पटना। बिहार में विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने के निर्देश दिए हैं।
बिहार के पूर्वी चम्पारण में 4, भोजपुर और सारण में 3-3, पश्चिम चम्पारण और अररिया में 2-2 तथा बांका एवं मुजफ्फरपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कुमार इन घटनाओं से मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि के तौर पर देने के निर्देश दिए हैं।(भाषा)
