सम्बंधित जानकारी
- Gyanvapi Case : ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता का निधन
- यासीन मलिक तिहाड़ जेल वापस लौटा, अब भी 'आईवी फ्ल्यूड' पर
- Monkeypox का संदिग्ध मरीज जांच में निकला निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी
- दिल्ली सरकार का फैसला, मंकीपॉक्स के लक्षण वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एलएनजेपी अस्पताल भेजेंगे
- रुद्रप्रयाग के अस्पताल में गर्भवती की मौत, शौचालय में मिला नवजात का शव
जबलपुर के निजी अस्पताल में आग, 10 लोगों की मौत
भोपाल। जबलपुर के निजी न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार को लगी आग से 10 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 2 लोगों की हाल गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। इस हादसे में अब तक 10 लोगों के मरने की खबर है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुटी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वे स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं।
