1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Digvijay Singh will sit on dharna outside CM Shivraj house

CM शिवराज के घर के बाहर धरने पर बैठेंगे दिग्विजय सिंह, शुक्रवार को सीएम हाउस के बाहर अनशन

Chief Minister
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर दिग्विजय सिंह और शिवराज आमने सामने आते दिख रहे है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने शिवराज के घर के बाहर धरना देने का एलान किया है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय मांगा था। दिग्विजय सिंह के समय मांगे जाने को मुख्यमंत्री दफ्तर से इंकार कर दिया गया।

जिसके बाद अब दिग्विजय सिंह ने कहा कि “मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी के पास मध्यप्रदेश के डूब में आने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं है। उनके पास भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद से मिलने का समय नहीं है। डेढ़ महीने से इंतजार करने के बाद उनके कार्यालय ने मुझे कल 21 जनवरी 2022 को सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) उनके निवास स्थान पर मिलने का समय दिया और आज मुझे सूचना दी गई है कि वे मुझसे नहीं मिलेंगे, व्यस्त हैं। अब मैं तो उनके घर के सामने धरने पर कल सुबह सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) बैठूंगा, नहीं मिलेंगे, तो मुझे ऐतराज नहीं, मैं वहीं बैठूंगा। गिरफ्तार करना है गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन इस प्रकार का बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी"।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
बाइडन बोले, Covid 19 के कारण अमेरिका थक चुका, लेकिन अब भी बेहतर स्थिति में