• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Crane, elephant, Rewa
Written By कीर्ति राजेश चौरसिया
Last Modified: बुधवार, 3 अगस्त 2016 (19:26 IST)

क्रेन की मदद से हाथी का अंतिम संस्कार

क्रेन की मदद से हाथी का अंतिम संस्कार - Crane, elephant, Rewa
रीवा। विगत 2 माह पूर्व चित्रकूट से भ्रमण के लिए निकले हाथी की एक माह पहले रीवा के गोड़हर के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। हाथी के उपचार हेतु प्रशासन द्वारा रीवा व्हाइट टाइगर सफारी सहित जबलपुर से चिकित्सक बुलाए गए थे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 
हाथी ने बीमारी से लंबे संघर्ष के बाद मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। हाथी की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। एक क्रेन की मदद से हाथी का विधि-विधान अंतिम संस्कार किया गया। हाथी को एक गड्‍ढे में दफनाया गया। हालांकि लोगों में इस बात को लेकर नाराजी थी कि प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की।
ये भी पढ़ें
ब्रिटिश वीजा नियमों में बदलाव पर भारत ने जताई चिंता