Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Couple wants to marry wants help from Shivraj

मुख्यमंत्रीजी! घर वाले नहीं करा रहे हैं शादी, प्लीज मदद कीजिए...

Shivraj Singh Chouhan
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में 7 जन्मों के बंधन में बंधने के लिए आतुर एक मंगेतर जोड़े के परिजन जब शादी की बात से मुकर गए तो उन्होंने सीधे इसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचा दी। मुख्यमंत्री से गुहार लगाते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और परिजन के इंकार करने के बाद भी गुरुवार को बालिग जोड़े का अदालत में ब्याह करवा दिया।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी राजकुमारी मौर्य और गौतम जाटव की शादी वर्ष 2012 में परिवार ने तय की थी। किसी कारणवश दोनों का विवाह टल गया जिसके बाद कुछ समय पहले दोनों के परिजन ने उनकी शादी कराने से मना कर दिया। इतने समय में एक-दूसरे से भावनात्मक तौर पर जुड़ गए इस जोड़े ने परिजन को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
 
इसी उधेड़बुन में 5-6 दिन पहले राजकुमारी ने इस बारे में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। मुख्यमंत्री तक बात पहुंचते ही इस बारे में जानकारी जिला प्रशासन के पास आई। प्रशासन ने दोनों के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन वहां से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के चलते गुरुवार को प्रशासन ने अदालत परिसर में दोनों का ब्याह करवा दिया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
वीडियो वाइरल होने पर सेना प्रमुख बोले, सोशल मीडिया में न जाएं जवान