1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. cm shivraj singh gwalior municipal corporation commissioner

शिवराज की सख्ती के बाद ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त को हटाया गया

Shivraj Singh
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की नाराजगी के बाद आज रात सरकार ने ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त संदीप कुमार माकिन को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी माकिन को राज्य मंत्रालय भोपाल में उप सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।
 
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा में चौहान ने माकिन की कार्यप्रणाली पर अप्रसन्नता जाहिर की थी। (वार्ता)
अगला लेख
पात्रा का विपक्ष पर प्रहार, कोविड 19 टीके पर राजनीतिक विवाद से विदेशी ताकतों को फायदा