गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. CM Shivraj reached farmers' fields to take stock of crop ruined by rain
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (14:05 IST)

उपचुनाव से पहले किसानों के लिए शिवराज का बड़ा एलान,बारिश से बर्बाद सोयाबीन की फसल का लिया जायजा

भारी बारिश से बर्बाद सोयाबीन की फसल को देखने किसानों के खेत में पहुंचे सीएम शिवराज

उपचुनाव से पहले किसानों के लिए शिवराज का बड़ा एलान,बारिश से बर्बाद सोयाबीन की फसल का लिया जायजा - CM Shivraj reached farmers' fields to take stock of crop ruined by rain
मध्यप्रदेश में बारिश के बाद बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास के खातेगांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने खुद खेतों में जाकर भारी बारिश के चलते बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल को देखा और किसानों से बात की।
 
मुख्यमंत्री ने कहा सोयाबीन की फसलें बर्बाद होने से किसान परेशान है। एक सप्ताह पहले ऐसे हालात नहीं थे,पिछले तीन  से चार दिन में प्रदेश के कई जिलों से फसल की बर्बादी की खबरें आ रही है। ऐसी परिस्थिति में मैं आराम से बैठ नहीं सकता, किसान संकट में हो और शिवराज सिंह चौहान बैठ जाए ऐसा हो नहीं सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कल भी कुछ जिलों में फसलों के नुकसान का जायजा लेकर फिर किसानों के हित में रणनीति बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ सरकार है और इस तकलीफ से किसानों को बाहर निकाल कर ले जाएंगे। 

किसानों के लिए बड़ा एलान -उपचुनाव से पहले प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि 6 सितंबर को 19 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा का 4500 करोड़ रूपए ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात सही हैं कि कोरोना वायरस में अर्थव्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है फिर भी इस संकट की घड़ी में हम किसानों की पूरी सहायता करेंगे। फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। किसानों को फसल बीमा योजना और इसके साथ बाकी जो व्यवस्थाएं हैं उसका भी लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें
नेपाल में नए नियम... चीनी राजदूत ‘हाओ यांकी’ अब कैसे मिलेंगी प्रधानमंत्री ‘ओली’ से?