सम्बंधित जानकारी
- जनक दीदी के साथ सेंट रेफ़ियल्स की छात्राओं ने लिया ‘स्वच्छता का पंच’ लगाने का संकल्प
- जागरूकता अभियान में बताया कैसे इंदौर लगाएगा ‘स्वच्छता का पंच’
- इंदौर को ‘सबसे स्वच्छ’ बनाने के लिए डेली कॉलेज ‘संकल्पबद्ध’
- जनक दीदी के साथ इंदौर की बेटियां लगायेंगी ‘स्वच्छता का पंच’
- ‘स्वच्छ्ता का पंच’ इंदौर के लोगों के स्वास्थ्य और विकास के लिए जरूरी है
हरे-भरे पौधे लगाकर जनक दीदी ने मनाया अपना 73वां जन्मदिन
इंदौर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर जनक पलटा मगिलिगन ने अपना 16वां दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर उनके 73वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में काला कुंड में करीब 100 लोगों ने 73 पेड़-पौधे लगाए।
इस दौरान रिमझिम जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, बच्चों, युवाओं, प्रार्थना संगीत गुरुकुल के संगीतकारों के भजन और प्रार्थनाओं के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जनक दीदी ने सभी मित्रों और परिवारों से अपील की, और आग्रह किया कि वे शून्य अपशिष्ट, डिस्पोजल/ प्लास्टिक-मुक्त जीवन का अभ्यास करें।
वेस्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट समीर शर्मा ने कहा कि इंदौर में हर दिन 1200 टन कचरा पैदा करते है और हम में से हर एक को जनक दीदी जैसी बिना अपशिष्ट वाली जीवनशैली जीने की कोशिश करना है।
वरिष्ठ समाज सेवी वीरेन्द्र गोयल ने कहा कि जनक दीदी का जन्मदिन मनाने का यह सबसे अनूठा तरीका है।
उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से इंदौर की संस्कृति को मजबूत करने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अपने घरों में कोई भी फल और सब्जी लगाकर स्वस्थ रहे और प्रदूषण कम करे।
पर्यावरणविद् अरुण डीके ने भी पर्यावरण के अनुकूल जीवन के प्रति जनक दीदी की प्रतिबद्धता की सराहना की।