1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Chief Minister Mohan Yadav welcomed Gujarat CM Bhupendra Patel

मुख्यमंत्री यादव ने स्टेट हैंगर भोपाल पर गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल का किया स्वागत

Chief Minister Mohan Yadav welcomed Gujarat CM Bhupendra Patel
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का राजधानी भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री यादव ने कहा, गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी से आज स्टेट हैंगर भोपाल पर भेंट हुई और उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक सहयोग एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई और पौधारोपण भी किया गया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पावन पर्व गणगौर की सभी को बधाई दी है।
यादव ने कहा, इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक सहयोग एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई और पौधारोपण भी किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल और गृहमंत्री हर्ष संघवी के भोपाल आगमन पर डॉ. यादव ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से स्वागत किया। डॉ. यादव ने पटेल और संघवी को राजा भोज की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्टेट हैंगर परिसर में संयुक्त रूप से आम का पौधा लगाया।
 
मुख्यमंत्री यादव ने दी गणगौर पर्व की बधाई : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पावन पर्व गणगौर की सभी को बधाई दी है। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने संदेश में बाबा महादेव एवं मां पार्वती से प्रार्थना की है कि गणगौर सबके जीवन में संपन्नता, शुभत्व और मंगल की उत्तरोत्तर वृद्धि लेकर आए। उन्होंने गणगौर पर कामना की है कि माता-बहनों और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मरीजों से मिले