Hanuman Chalisa
✕

भाजपा नेता की पत्नी से छेड़छाड़, आरोपी जेल में

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (14:30 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की सदर बाजार थाना पुलिस ने भाजपा के एक नेता की पत्नी से छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सुनील सुनहरे को जिला सत्र न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार के न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बताया गया है कि शराब के नशे में आरोपी सौरभ सुनहरे ने 19 नवंबर को भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के सहप्रभारी पंकज वाधवानी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र व्यवहार किया। इस बीच पीड़िता के देवर संतोष द्वारा बीच बचाव किया गया, तभी आरोपी सौरभ और उसके दो भाई अनिल और सुनील ने पीड़िता के देवर के साथ मारपीट की।
 
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सुनील सुनहरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि सौरभ और अनिल की तलाश की जा रही है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख