dharma sangrah

पाटीदार संगठनों ने दिया हार्दिक पटेल को झटका

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (14:23 IST)
महेसाणा/राजकोट। गुजरात में पाटीदार समाज की दो शीर्ष धार्मिक संस्थाओं उमियाधाम और खोड़लधाम ने पास नेता हार्दिक पटेल के इस दावे का बुधवार को खंडन किया है कि कांग्रेस की ओर से उन्हें दिए आरक्षण फार्मूले का उन्होंने समर्थन किया है।
 
महेसाणा के ऊंझा स्थित उमियाधाम के मुख्य ट्रस्टी विक्रम पटेल ने कहा कि हार्दिक झूठ बोल रहे हैं। उनसे उनकी आखिरी मुलाकात उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल की ओर से बुलाई गई पाटीदार समुदाय की बैठक में हुई थी। उन्हें कांग्रेस के किसी फार्मूले की जानकारी नहीं है। आज की स्थिति में स्पष्ट तौर पर आरक्षण संभव ही नहीं है। इसके लिए संविधान को ही बदलना होगा और केंद्र की सरकार को लोकसभा तथा राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी।
 
दूसरी ओर कागवड़ के खोड़लधाम ट्रस्ट के प्रमुख परेशभाई गजेरा ने कहा कि उनका ट्रस्ट एक निष्पक्ष संगठन है। यह केवल किसी मुद्दे पर अपनी राय दे सकता है किसी व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल का समर्थन नहीं कर सकता। हार्दिक का एक व्यक्ति के तौर पर ट्रस्ट समर्थन नहीं कर सकता पर आरक्षण के उक्त फार्मूले के मिलने पर उच्च तथा उच्च्तम न्यायालय के वकीलों की मदद से इसका अध्ययन किया जाएगा और अपनी राय दी जाएगी। 
 
ज्ञातव्य है कि हार्दिक ने आज कांग्रेस के आरक्षण फार्मूले को पास की ओर से मंजूर किए जाने की अहमदाबाद में घोषणा करते हुए दावा किया था कि उक्त दोनो संस्थानों तथा पाटीदार समुदाय के अन्य संगठनों को इसकी जानकारी दी गई थी। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

PM Modi Raksha Bandhan: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, छात्राओं ने बांधी राखी

Nepal-Tibet floods: टूटी झील से बढ़ा सैलाब का डर, भूकंप ने भी बढ़ाई चिंता, रुका रेस्क्यू ऑपरेशन, अब क्यों मंडराया खतरा

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

अगला लेख