शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP announces names of 39 candidates for Madhya Pradesh Assembly elections
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (16:38 IST)

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, देखिए पूरी लिस्ट

Madhya Pradesh Assembly Election 2023
भोपाल।भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चौंकाते हुए अपने उम्मीदवारों की  पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान करते हुए उन सीटों पर फोकस किया है जहां पार्टी पिछला चुनाव हार गई थी। अगर भाजपा की सूची को देखे तो भोपाल जिले की भोपाल उत्तर से पूर्व महापौर आलोक शर्मा और भोपाल  मध्य से ध्रुव नारायण सिंह को टिकट दिया है। वहीं इंदौर के राउ विधानसभा सीट से पूर्व महापौर से मधु वर्मा को टिकट दिया गया  है।  इसके साथ ही  पार्टी ने जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर , शाहपुरा से ओमप्रकार ध्रुर्वे, सोनकच्छ से राजेश  सोनकर, महेश्वर से राजकुमार मेव, कसरावद से आत्माराम पटेल और झाबुआ से भानू भूरिया को टिकट दिया है।  



मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जो पहली सूची जारी की है। उसमें कई दिग्गज चेहरों ंको उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने गोहद विधानसभा सीटे से अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को उम्मीदवार बनाया  है। वहीं सुमावली से सिंधिया समर्थक अदल सिंह कंसाना को उम्मीदवार बनाया है। 
ये भी पढ़ें
BJP की उम्मीदवारों की पहली सूची से ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका, समर्थक का टिकट कटा