• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Big blow to Jyotiraditya Scindia from BJP first list of candidates
Written By Author विकास सिंह
Last Modified: गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (17:13 IST)

BJP की उम्मीदवारों की पहली सूची से ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका, समर्थक का टिकट कटा

BJP की उम्मीदवारों की पहली सूची से ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका, समर्थक का टिकट कटा - Big blow to Jyotiraditya Scindia from BJP first list of candidates
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों को जो पहली सूची जारी की है। उसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका लगा है। सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल होने वाले गोहद विधानसभा सीट से रणवीर जाटव का टिकट कट गया है। पार्टी ने भिंड की गोहद विधानसभा सीट से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को उम्मीदवार बनाया  है। लाल सिंह आर्य 2018 का विधानसभा चुनाव रणवीर जाटव के सामने हार गए थे।

इसके बाद 2020 में  ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल होने वाले रणवीर जाटव को उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मेवाराम जाटव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने एक बार अपने दिग्गज नेता लाल सिंह आर्य पर दांव लगाया है और रणवीर जाटव का टिकट काट दिया है। रणवीर जाटव वर्तमान में संत रविदास हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष है और उनको मंत्री का दर्जा हासिल है।

दरअसल गोहद की आरक्षित सीट भाजपा के गढ़ के रूप में पहचानी जाती थी लेकिन 2018 और 2020 के उपचुनाव में भाजपा को यहां से हार का सामना करना पड़ा था। लाल सिंह आर्य 1998, 2003 और 2013 में गोहद विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम लहरा चुके है।
ये भी पढ़ें
भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर पुराने चेहरों के सहारे कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा