शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. President Draupadi Murmu lunch at Jyotiraditya Scindia's Jai Vilas Palace
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (14:58 IST)

ज्योतिरादित्य सिंधिया के जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लंच, परोसे गए 19 प्रकार के पकवान

Jyotiraditya Scindia
भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिन के ग्वालियर के दौरे पर है। राष्ट्रपति ग्वालियर में IITM यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जयविलास पैलेस में लंच किया। जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सात्विक तरीके से तैयार व्यंजन परोसे गए। राष्ट्रपति को बिना प्याज और लहसुन का बना भोजन परोसा गया।

राष्ट्रपति के लिए 19 प्रकार के विशेष तरीके से तैयार सात्विक व्यंजन परोसे गए। जिसमें  नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूँग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा कीस,आदि शामिल था। राष्ट्रपति के लिए व्यंजन बनाने वालों को खास निर्देश दिए गए थे किसी भी व्यंजन में अदरक,लहसन, प्याज, काला नमक और चाट मसाला नही डाला जाए।

इसके साथ ही जयविलाल पैलेस पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने संग्रहालय में सिंधिया राजघराने की विरासत से परिचय कराया।  

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु का ग्वालियर पहुंचने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रियों ने स्वागत किया।

राष्ट्रपित द्रौपदी मूर्मु से पहले राष्ट्रपति के तौर पर डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी ज़ैल सिंह, शंकरदयाल शर्मा, डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल भी ग्वालियर में जयविलास पैलेस आ चुके है।
ये भी पढ़ें
जलभराव के कारण एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित, 406 पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द