1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP leader told Jyotiraditya Scindia impotent in Shajapur

शाजापुर में भाजपा नेता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया नामर्द, कांग्रेस ने कसा तंज

Jyotiraditya Scindia
भोपाल। कांग्रेस से भाजपा में शामिल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भाजपा नेता का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है। विवादित वीडियो में शाजापुर जिले से भाजपा के पूर्व विधायक अरुण भीमावद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया को अपशब्द कहते नजर आ रहे है। वेबदुनिया वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो को शेयर कर पोस्ट में लिखा गया है कि “भाजपा के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने सिंधिया को नामर्द बताया। शाजापुर से भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष भी रह चुके है अरुण भीमावद। क्या उसूलों पर आँच आई?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाजपा के पूर्व  विधायक अरुण भीमावद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कह रहे है कि “हमारे कार्यकर्ताओं में भी जोश आया, इस सरकार (कमलनाथ सरकार) को गिराना चाहिए। वो ज्योतिरादित्य सिंधिया जो नामर्द जो कांग्रेस का नेता था, उस समय, उनको भगवान सद्बुद्धि दे वो कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आ जाएं, इससे हमारी भावनाएं भी बढ़ी। ईश्वर ने हमारी बातों को सुना। जनता की आवाज को सुना”।

भाजपा के पूर्व विधायक के इस बयान पर कांग्रेस अब सिंधिया पर हमलावर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा नेता का ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयान देना और उन पर कार्रवाई  नहीं होना, मिलीभगत को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देने वालों कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके है। भाजपा नेता जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग वो कर रहे हैं, कहीं ना कहीं उनके मानसिक दिवालियापन को बताता है। स्पष्ट रूप से ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मेरा सवाल है कि पूर्व विधायक आपको नामर्द नेता कह रहे हैं, यही आपको मान-सम्मान और इज्जत भारतीय जनता पार्टी में जाकर मिला है, इसका जवाब मुझे सिंधिया जी देने का काम करें और जिस तरीके के शब्दों का चयन एक नेता के प्रति करा गया।

 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Rajnath Singh in Jammu: रक्षामंत्री ने जम्मू में आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर प्रकट की चिंता