गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP announced district presidents in MP Ravindra Yati became Bhopal city president
Last Updated :भोपाल , सोमवार, 13 जनवरी 2025 (22:01 IST)

MP में BJP ने किया जिला अध्यक्षों का ऐलान, इंदौर को लेकर सस्पेंस बरकरार

Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में भाजपा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। भाजपा ने भोपाल, खंडवा, श्योपुर, शिवपुरी, मैहर, बुरहानपुर, शिवपुरी, पन्ना, भोपाल ग्रामीण, रतलाम, उज्जैन ग्रामीण, छतरपुर, जबलपुर ग्रामीण, मउगंज, हरदा एवं गुना जिले के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। रविंद्र यति को भोपाल नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। छतरपुर जिले से चंद्रभान सिंह गौतम को दोबारा मौका मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनावों में दिग्गज नेताओं के करीबियों का जलवा रहा है। इंदौर को लेकर सस्पेंस बरकरार है। 

शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी जसमंत जाटव को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया।अभी इंदौर के लिए कोई घोषणा नहीं हुई। भोपाल नगर - रविन्द्र यती,  भोपाल ग्रामीण - तीरथ सिंह मीणा, नीमच - वंदना खंडेलवाल, देवास - राय सिंह सेंधव, अशोक नगर - आलोक तिवारी, खंडवा - राजपाल सिंह तोमर, श्योपुर - शशांक भूषण, मैहर - कमलेश सुहाने, बुरहानपुर - मनोज माने , शिवपुरी - जसमंत जाटव, पन्ना- बृजेन्द्र मिश्रा, रतलाम - प्रदीप उपाध्याय, उज्जैन ग्रामीण - राजेश धाकड़, छतरपुर- चंद्रभान सिंह गौतम, जबलपुर ग्रामीण - राजकुमार पटेल, मऊगंज - डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, हरदा - राजेश वर्मा, गुना का अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार को बनाया गया।