Govardhan puja
✕

बाबू लाभचंदजी छजलानी का पुण्य स्मरण

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (13:45 IST)
शुक्रवार, 19 जनवरी को शीर्ष हिन्दी समाचार पत्र नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंदजी छजलानी की पुण्यतिथि पर वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर में स्थित बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबूजी का निधन 19 जनवरी 1981 को हुआ था।
 
बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विजय छजलानी, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, वेबदुनिया और डायस्पार्क के संस्थापक एवं सीईओ विनय छजलानी, अजय छजलानी, अभिषेक छजलानी एवं छजलानी परिवार के सदस्यों समेत वेबदुनिया एवं डायस्पार्क के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धेय बाबूजी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि 1947 में सरल और सहज व्यक्तित्व वाले बाबू लाभचंदजी छजलानी ने दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया की स्थापना की थी इसीलिए उन्हें नईदुनिया के पितृपुरुष के रूप में भी याद किया जाता है। बाबूजी के कार्यकाल में नईदुनिया भाषायी अखबारों में अपना अहम स्थान रखता था।
 
साथ ही नईदुनिया को पत्रकारों की नर्सरी के रूप में जाना जाता था। उस दौर में नईदुनिया को हिन्दी पत्रकारिता में नामी पत्रकार देने का श्रेय भी जाता है। 'वेबदुनिया' परिवार बाबू लाभचंदजी छजलानी की पुण्यतिथि पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख