1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Akash Vijayvargiya beaten corporation officer

कैलाश पुत्र MLA आकाश विजयवर्गीय ने निगम अधिकारी को बल्ले से पीटा (वीडियो)

Akash Vijayvargiya
इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार को एक निगम अधिकारी को बल्ले से पीट दिया
 
दरअसल, निगम का अमला आकाश के विधानसभा क्षेत्र स्थित गंजी कंपाउंड में जर्जर मकान तोड़ने पहुंचा था। इसी बीच, आकाश अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और एक अधिकारी पर बल्ला चला दिया। 
 
विधायक मकान तोड़ने की कार्रवाई रोकने के लिए निगम अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि विधायक के समर्थकों ने भी निगम कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
इस बीच, तीन थानों का बल और सीएसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल ने कहा कि यह भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी है। आकाश के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।
 
दूसरी ओर, भाजपा नेता हितेश वाजपेयी ने विधायक आकाश का बचाव करते हुए अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि निगमकर्मी नियमों का पालन नहीं करते।

निगम कर्मचारी हड़ताल पर : इस घटना के विरोध में नगर निगम कर्मचारी नेता उमाकांत काले के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सभी विभागों में काम बंद करवा दिया। कर्मचारी विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अधिकारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ हड़ताल पर चले गए।
अगला लेख
नहीं माने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े