1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Adulteration goods in neemuch

मिलावट का जहर, 24000 किलो मिलावटी तेल पकड़ा

Adulteration Milk
मध्यप्रदेश के नीमच में जिला प्रशासन ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25000 किलो से ज्यादा मिलावटी मूंगफली का तेल जब्त किया है। साथ ही हजारों की किलो मसाला भी पकड़ा गया है।
 
नीमच में मिलावटखोरी और मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम जारी है, अभी तक प्रशासन ने 24 हजार किलो मिलावटी मूंगफली तेल, 8 हजार 500 किलो मिलावटी धनिया, 2 हजार 500 किलो मिलावटी हल्दी व मिर्ची जब्त की है।
 
इसके साथ ही प्रशासन ने 700 लीटर ऐसा दूध जब्त किया है, जिसमें कीड़े थे। जिला प्रशासन की इस मुहिम से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।
इस पूरे मामले में जिला कलेक्‍टर अजय गंगवार ने कहा कि मिलावट खोरों के खिलाफ यह अभियान किसी भी दबाव में रोका नहीं जाएगा और मिलावटखोरों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और रासुका तक में कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें