1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 546 artistes perform together, set Guinness World Record for largest Hindustani classical band

MP में फिर बना Guinness World Record, 546 कलाकारों ने दी एक साथ प्रस्तुति, CM मोहन ने प्राप्त किया सर्टिफिकेट

Guinness Record
मध्यप्रदेश के ग्वालियर किले में रविवार को 546 कलाकारों ने नौ वाद्ययंत्रों पर विभिन्न रागों का वादन कर ‘सबसे बड़े हिंदुस्तानी शास्त्रीय बैंड’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। यादव ने इस उपलब्धि के लिए संगीतकारों की सराहना की।
 
यह प्रस्तुति 100वें अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह के तहत दी गई। यह समारोह 16वीं सदी के महान गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जाता है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने ‘मेघ मल्हार’ गाकर वर्षा कराई थी।
अधिकारी ने बताया कि 546 कलाकारों में 347 पुरुष और 189 महिलाएं थीं और प्रस्तुति तानसेन द्वारा रचित तीन रागों -- मल्हार, मियां की तोड़ी और दरबारी कान्हड़ा पर आधारित थी।
 
अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रस्तुति का आयोजन प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने किया था। सामूहिक प्रस्तुति में वाद्य यंत्रों के साथ गायन भी शामिल था। लगातार नौ मिनट तक वाद्य यंत्र बजाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: जयपुर के कोचिंग सेंटर में गैस लीक, 10 से अधिक छात्राएं बेहोश