1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 4 people died after the bus overturned in MP's Sagar district

एमपी के सागर जिले में बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 20 घायल

Sagar district
सागर (मप्र)। मध्यप्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में 3 की हालत गंभीर है और इन यात्रियों को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सागर-छतरपुर मार्ग पर निवार घाटी में सुबह करीब 6 बजे हुई। इंदौर-छतरपुर जाने वाली बस पलट गई। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए तथा गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
जॉर्ज सोरोस पर जयशंकर का पलटवार, बोले- 'बूढ़े' सोरोस को लगता है दुनिया उनके हिसाब से चलती है...