शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 139 artists made world record in Khajuraho Dance Festival
Last Modified: छतरपुर , शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (12:00 IST)

खजुराहो महोत्सव : गिनीज बुक में दर्ज हुआ 139 कलाकारों का शास्त्रीय नृत्य, 24 घंटे से ज्‍यादा समय तक दी प्रस्‍तुति

खजुराहो महोत्सव : गिनीज बुक में दर्ज हुआ 139 कलाकारों का शास्त्रीय नृत्य, 24 घंटे से ज्‍यादा समय तक दी प्रस्‍तुति - 139 artists made world record in Khajuraho Dance Festival
Khajuraho Dance Festival : मध्य प्रदेश में 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे से अधिक समय तक नृत्य कर सबसे लंबे समय तक शास्त्रीय नृत्य करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। नृत्य की शुरुआत बुधवार अपराह्न 2 बजकर 34 मिनट पर हुई, जो बृहस्पतिवार अपराह्न 2 बजकर 43 मिनट पर समाप्त हुआ। प्रस्तुति को विश्व रिकॉर्ड घोषित करने के बाद गिनीज टीम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिसी की प्रस्तुतियां दी गईं।
 
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नृत्य की शुरुआत बुधवार अपराह्न दो बजकर 34 मिनट पर हुई, जो बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजकर 43 मिनट पर समाप्त हुआ। नृत्य 24 घंटे, नौ मिनट और 26 सेकंड तक बिना रुके जारी रहा।
उन्होंने बताया कि प्रस्तुति को विश्व रिकॉर्ड घोषित करने के बाद गिनीज टीम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया। अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिसी की प्रस्तुतियां दी गईं। (भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
LIVE: पीएम मोदी से मिलेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, मुलाकात के लिए मांगा समय