मध्यप्रदेश का यह गांव है विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्राम, जानिए ऐसा क्या है खास?
इस गांव में बहती है एशिया की सबसे साफ नदी, अन्य खासियत जानकार हैरान हो जाएंगे
Madla Village
- मडला गांव पन्ना टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है।
- पन्ना नेशनल पार्क और खाजुराव से यह गांव सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- इस गांव में एशिया की सबसे साफ नदी कर्णावती बहती है।
हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की सीमा क्षेत्र में स्थित मडला गांव की (Rural Tourism in Madhya Pradesh)। मडला गांव पन्ना टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन द्वारा इस गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम की लिस्ट में जारी किया गया है। आपको बता दें कि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से 260 ग्रामों के लिए आवेदन पहुंचाए गए थे। इन आवेदनों में से सिर्फ 54 ग्रामों को चुना गया। इसके अलावा गुजरात का धोरडो भी इस सूची में शामिल है। आइए जानते हैं इस गांव में ऐसा क्या है खास...
Madla Village
क्या है मडला गांव की खासियत?
मध्यप्रदेश का मडला गांव बहुत खुबसूरत है क्योंकि यहां आपको साफ नदी, पहाड़ और घने जंगल देखने के लिए मिलेंगे। इस गांव में एशिया की सबसे साफ नदी कर्णावती बहती है जिसे केन नदी भी कहा जाता है। पन्ना नेशनल पार्क और खाजुराव से यह गांव सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इस गांव में आपको घरों में पारंपरिक पेंटिंग देखने को मिलेगी। साथ ही इस गांव में आप बुंदेलखंडी व्यंजाओं का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां से आप पन्ना नेशनल पार्क की सफारी भी कर सकते हैं। साथ ही इस गांव से कुछ किलोमीटर की दुरी पर सुंदर मंदिर हैं जिनका आप दर्शन कर सकते हैं।
तो इस साल आप अगर मध्यप्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस गांव में आना न भूलें। इस गांव से आप खाजुराव और पन्ना नेशनल पार्क का सफर आसानी से कर सकते हैं।
