• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. PM Modi will trumpet BJP election campaign from Bhopal today
Written By Author विकास सिंह
Last Modified: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (07:43 IST)

आज भोपाल से पीएम मोदी करेंगे BJP के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद, कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ता जुटने का दावा

Narendra Modi
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ से भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगें। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में हो रहे कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचकर 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल  जंबूरी मैदान पहुंचकर कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने वाले 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद पहली बार भोपाल आ रहे पीएम मोदी का महिलाएं विशेष रुप से अभिनंदन करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्षों में देश में पहली बार महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है और वहीं प्रदेश सरकार ने भी नगरीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बहनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी के ध्वज के साथ अभिनंदन करेंगी।

भोपाल के जंबूरी मैदान में हो रहे भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए पार्टी ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की है। कार्यक्रम स्थल पर 102 एकड़ में पंडाल बनाया गया है। जिसमें 5 लाख  कुर्सियां लगाने का दावा किया गया है। भाजपा का दावा है कि कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए 5 बड़े वाटर फ्रूफ डोम बनाए गए है। इसके साथ मुख्य मंच 110 फीट लंबा बनाया गया है। राजधानी में होने वाले अब तक के सबसे बडे सियासी कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहो को विशेष रूप से सजाया है है। जगह जगह पार्टी के झंडे लगाकर प्रमुख मार्गो को सजाया गया है, इसके साथ पार्टी के बड़े नेताओं के कटआउट और होर्डिंग्स भी लगे है।  
ये भी पढ़ें
मोदी यानि हर गारंटी पूरी होने की गारंटी,भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में गरजे पीएम मोदी,चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस के नेता के लिए गरीबों की बस्ती शूटिंग का केंद्र