1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Modi vs Rahul Gandhi in Madhya Pradesh elections

MP विधानसभा चुनाव में मोदी बनाम राहुल, ‘एमपी के मन में मोदी’ थीम को राहुल गांधी पदयात्रा से देंगे चुनौती

Madhya Pradesh Assembly Elections
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंकं दी है। चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंचना लगा है। एमपी के मन में मोदी की थीम पर चुनाव लड़ रही भाजपा की ओर से अब चुनाव प्रचार की कमान खुद पीएम मोदी संभालेंगें। वहीं कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार की कमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संभालेंगे।

'एमपी के मन में  मोदी' पर अक्रामक होगें पीएम-भाजपा की ओर से चुनावी कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे। पीएम मोदी 4 नवंबर को रतलाम में बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री प्रदेश के हर संभाग में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 5 नवंबर, 7 नवंबर, 8 नवंबर, 9 नवंबर, 13 नवंबर और 14 और 15 नवंबर को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।  

भाजपा का एमपी के मन में मोदी की थीम पर चुनाव लड़ने का बड़ा कारण पीएम मोदी का लगातार प्रदेश के दौरे पर आना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35 बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आ चुके है। भाजपा का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के विकास पर काफी ध्यान दिया है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार अक्टूबर 2014 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए थे।

राहुल गांधी झोंकेगे पूरी ताकत- राहुल गांधी की भारत जोड़ो की पदयात्रा का कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सीधा फायदा पहुंचा था। यहीं कारण है कि मध्यप्रदेश चुनाव में राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे। राहुल गांधी 9 नवंबर से प्रदेश के चुनावी रण में एंट्री करेंगे। राहुल गांधी अशोक नगर, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर वेस्ट में चुनाव सभा  के साथ जबलपुर में 10 नवंबर को पदयात्रा भी करेंगे। वहीं  राहुल गांधी 13 नवंबर को टिमरनी, उदयपुरा और भोपाल की नरेला विधानसभा सीट के इक़बाल नगर में पदयात्रा करेंगे। इसके साथ राहुल गांधी 14 नवंबर को विदिशा, राजनगर, खजुराहो में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी कुक्षी, इंदौर-5, सांवेर और खातेगाँव के साथ विंध्य के रीवा और ग्वालियर-चंबल के दतिया में चुनाव प्रचार करेंगे।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
एमपी चुनाव में विंध्य पर BJP का फोकस, सीएम शिवराज ने जारी किया विंध्य के विकास का रोडमैप, रीवा में नड्डा की चुनावी सभा