सम्बंधित जानकारी
- लाड़ली बहना योजना या चला मोदी का जादू, MP में किसने दिलाई भाजपा को जीत?
- राजस्थान और मध्यप्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं दिखा पाई कर्नाटक जैसा कमाल
- NOTA क्या है? वोटर्स क्यों चुनते हैं यह विकल्प, 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कितने प्रतिशत लोगों ने किया इस्तेमाल
- Assembly election results 2023 : अब देश की आधी से ज्यादा आबादी पर BJP का राज, कांग्रेस राज सिमटा
- खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, मंत्री शाह लगातार 8वीं बार जीते
Madhya Pradesh : कांग्रेस की तुलना में BJP को मिले करीब 8 फीसदी ज्यादा मत
Madhya Pradesh Assembly Election Result : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगभग 48.55 प्रतिशत वोट मिले जो कांग्रेस की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। इस बढ़त की बदौलत भाजपा ने न केवल 163 सीट पर जीत दर्ज की है बल्कि मध्य प्रदेश की द्वि-ध्रुवीय राजनीति में अपनी स्थिति भी पहले से मजबूत कर ली है।
भाजपा को 163 सीटों के साथ लगभग 48.55 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40.89 (2018) के मुकाबले लगभग 40.40 ही रहा और कुल सीटों की संख्या 114 से घटकर 66 हो गई। हालांकि करीब आठ प्रतिशत मतों की बढ़त ने भाजपा को 2018 में 109 सीटों से 2023 में 163 सीटों पर पहुंचा दिया।
2003 में, भाजपा को 42.50 प्रतिशत वोट मिले थे और वह 173 सीटों पर विजयी हुई थी, जबकि कांग्रेस को 31.6 प्रतिशत वोट मिले थे और उसने 38 सीट पर कब्जा किया था। इसी तरह, 2008 में भाजपा का वोट प्रतिशत 143 सीटों के साथ 37.64 था जबकि कांग्रेस का 71 सीटों के साथ 32.39 प्रतिशत था।
2013 में भाजपा को 44.88 फीसदी वोट के साथ 165 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 36.38 फीसदी वोट के साथ 58 सीटें मिलीं। 2018 में भाजपा को 41.02 प्रतिशत वोट मिले और उसे 109 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत वोट मिले और उसे 114 सीटें मिलीं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
