सम्बंधित जानकारी
- MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में वोटिंग आज, साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे 2533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
- MP : चुनाव ड्यूटी पर तैनात सिपाही और चौकीदार की मौत, महिला कर्मी को अस्थमा का दौरा
- इंदौर में यहां बना है स्मार्ट मतदान केंद्र, AI खींचेगा आपकी सेल्फी
- MP Election : प्रचार में जय-वीरू, अमिताभ और असरानी से लेकर राम, अहिरावण और धृतराष्ट्र छाए रहे
- MP में वोटिंग से पहले दिखा शिवराज का अलग अंदाज, लाड़ली बहनों के घर पहुंच किया भोजन
मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 60.52 प्रतिशत वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 55.31 फीसदी मतदान (Live)
-कांग्रेस ने कहा- भाजपा गुंडों की पार्टी है। छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा पर हमला करने और उनके ड्राइवर की हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है।बीजेपी प्रत्याशी पर हत्या का मामला दर्ज
— MP Congress (@INCMP) November 17, 2023
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला करने और उनके ड्राइवर की हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है।
शिवराज जी,
यही है बीजेपी का असली चेहरा ?
“बीजेपी गुंडों की पार्टी है” pic.twitter.com/XKd36hvnNV
छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और उनकी पत्नी तथा कोरबा से सांसद ज्योत्सना महंत, राज्य सरकार में मंत्री अनिला भेड़िया, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत और विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मताधिकार का प्रयोग किया।
इंदौर में क्षेेत्र क्रमांक 2 में मतदान के लिए लंबी लंबी कतारे।
शिवराज सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में डाला वोट।#WATCH छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वोट डाला।#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/a8XYZuqeto
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
वरिष्ठ भाजपा नेता और इंदौर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान से पहले पूजा की। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है। हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
भोपाल में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने डाला अपना वोट।
आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। आपका हर वोट लोकतंत्र के लिए बहुमूल्य है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2023
