मुर्खों के सरदार किस दुनिया में रहते हो, नाम लिए बगैर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके पहले यहां चुनावी प्रचार और बयानबाजी चरम पर है। भाजपा और कांग्रेस ने आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में मोर्चा संभाला, तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभाएं रखी गईं।
पीएम मोदी ने बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए राहुल पर भी तंज कसे। प्रधानमंत्री ने राहुल के 'मेड इन चाइना फोन' वाले बयान पर कहा, 'कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है। जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है।
— BJP (@BJP4India) November 14, 2023
अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो !
कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है।
जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन… pic.twitter.com/NjqxSW4lDD
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तो भारत में हर साल 20 हजार करोड़ रुपये से कम के मोबाइल फोन बना करते थे. जबकि आज भारत में साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल बनते हैं. आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है. त्योहारों के अवसर पर भारत में बने उत्पाद, भारतीयों के बनाए उत्पाद खरीद रहा है। लेकिन क्या कांग्रेस के किसी भी नेता ने लोकल के लिए वोकल होने को कहा?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के हरदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए 'मेड इन चाइना' को 'मेड इन मध्य प्रदेश' बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा, 'आप मोबाइल फोन के पीछे देखो, शर्ट के पीछे देखो, जूते के नीचे देखो, आपको मेड इन चाइना दिखेगा। आपने कभी किसी कैमरे के पीछे, शर्ट के पीछे मेड इन मध्य प्रदेश देखा है? यह हम करना चाहते हैं'
Edited by navin rangiyal
Edited by navin rangiyal

