सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश के Exit Poll से सुर्खियों में आए AXIS MY INDIA के MD प्रदीप गुप्ता के पूर्वानुमान कितना सच हुए है साबित?
- Exit Poll: उमा भारती के प्रभाव वाले बुंदेलखंड़ के टीकमगढ़ और निवाड़ी में भाजपा और कांग्रेस के साथ सपा बन सकती है गेमचेंजर
- मध्यप्रदेश मेंं लाड़ली बहना बनी गेमचेंजर?, बोले CM शिवराज, लाड़ली बहनों ने किया चमत्कार
- Exit Poll: सिंधिया की साख वाले ग्वालियर जिले में भाजपा पर भारी पड़ सकती है कांग्रेस
- बालाघाट पोस्टल बैलेट मामले में कलेक्टर को सस्पेंड करने की मांग, कमलनाथ ने बताया अक्षम्य अपराध
Exit Poll को लेकर कमलनाथ का बड़ा बयान, सुरजेवाला ने अफसरों को दी चेतावनी
भोपाल। मध्यप्रदेश में एग्जिट पोल में भाजपा सरकार के पूर्वानुमानों के बाद कांग्रेस काउंटिंग को लेकर काफी सतर्क हो गई है। एग्जिट पोल्स आने क बाद आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं। भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए। यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।
वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस 135 सीटें जीतेगी और यह भाजपा और सर्वे दोनों की हार होगी। सुरजेवाला ने कहा कि 3 दिसंबर को जो सूर्योदय होगा वह भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत करने वाला होगा तथा कांग्रेस 135 से अधिक सीटें जीत कर अपने वचनों को पूरा करेगी ।यह चुनाव मध्यप्रदेश की जनता बनाम भाजपा के घोटाले तथा नाकामियों के बीच था ।हम पूरे आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि जनता की जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी उस तथाकथित सर्वे के भरोसे है जिस सर्वे पर सर्वे करने वाली एजेंसी को खुद ही भरोसा नहीं है, क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर नागरिक का भरोसा तोड़ा है। भर्ती घोटालो में युवाओं के भविष्य से लेकर बच्चों के पोषण आहार तक लूट की हैं।आदिवासी अपमान से लेकर महाकाल लोक में भगवान तक किसी को नहीं छोड़ा हैं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ज्यादातर सर्वे एजेंसियां कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की जीत दिखा रही हैं ,मगर भाजपा सिर्फ उस सर्वे पर भरोसा कर रही है जिस पर खुद सर्वे दिखाने वाला चैनल भरोसा नहीं कर रहा हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा मतगणना वाले दिन प्रशासन पर दबाव बनाने की बदनीयती रखती है। जिसका उदाहरण हमें बालाघाट की पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी करने की कोशिश से साफ़ नज़र आता है। कार्यकर्ता साथियो ,कांग्रेस मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत गई है ।इस जीत की खुशी आप प्रदेश की जनता के चेहरों पर साफ़ पढ़ सकते हैं ।बस 3 दिसंबर को मतगणना की औपचारिकताएं शेष हैं ,मगर आप को 3 दिसंबर को सतर्कता रखनी है ताकि निष्पक्षता से मतगणना हो सके ।
वहीं सुरजेवाला ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अधिकारी भी जान लें जो बदनीयती से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की सोच रहे हैं। क़ानून के हाथ बहुत लंबे हैं। क़ानून तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ कांग्रेस की अगली सरकार FIR भी दर्ज करेगी और प्रशासनिक कार्यवाही भी।
