बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर कांग्रेस का अटैक, हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे
Madhya Pradesh election news : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इस बीच कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ दल ने मध्य प्रदेश में हार स्वीकार कर ली है और अपना झूठी उम्मीद का आखिरी दांव खेला है। मध्यप्रदेश के कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश में BJP की दूसरी लिस्ट का सच 'हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम।
कमलनाथ ने एक्स पर अपनी पोस्ट में दावा किया कि दूसरी लिस्ट पर एक ही बात फिट है- नाम बड़े और दर्शन छोटे। भाजपा ने मप्र में अपने सांसदों को विधानसभा की टिकट देकर साबित कर दिया है कि भाजपा न तो 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत रही है, न 2024 के लोकसभा चुनाव में। इसका सीधा अर्थ ये हुआ कि वो ये मान चुकी है कि एक पार्टी के रूप में तो वो इतना बदनाम हो चुकी है कि चुनाव नहीं जीत रही है, तो फिर क्यों न तथाकथित बड़े नामों पर ही दांव लगाकर देखा जाए।
उन्होंने कहा कि अपने को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहनेवाली भाजपा को जब आज ये दिन देखने पड़ रहे हैं कि उसको लड़वाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं, तो फिर वोट देने वाले कहाँ से मिलेंगे। भाजपा आत्मविश्वास की कमी के संकटकाल से जूझ रही है। अबकी बार भाजपा अपने सबसे बड़े गढ़ में, सबसे बड़ी हार देखेगी।
कांग्रेस भाजपा से दोगुनी सीट जीतने जा रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार डबल हार की ओर बढ़ रही है।
एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव आज खेला है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 25, 2023
18.5 साल की भाजपाई सरकार और 15 साल से ज्यादा के शिवराज़ी विकास के दावों को नक्कारने वाली भाजपाई प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी का दावा करने वाली भाजपा की आंतरिक हार पर पक्की मोहर है।…
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मध्यप्रदेश में BJP की दूसरी लिस्ट का सच- हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम।
उन्होंने कहा कि 18 सालों में मध्यप्रदेश को भाजपा की सरकार ने बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया। ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है। इसीलिए 15 दिन पहले अमित शाह और कल मोदी जी ने शिवराज जी के नाम और काम से किनारा कर लिया। ये बात शिवराजसिंह जी को मन ही मन बहुत सालती थी। दूसरी ओर सिंधिया जी भी अपनी लोकसभा की हार तथा अपने क्षेत्र में लगातार स्थानीय निकायों की हार से भी हताश थे।
भाजपा ने अब तक मप्र की कुल 230 सीटों में से 78 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें अगस्त में जारी 39 नामों की पहली सूची भी शामिल है। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने अब तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।मध्यप्रदेश में BJP की दूसरी लिस्ट का सच
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 26, 2023
*हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम*
18 सालों में मध्यप्रदेश को भाजपा की सरकार ने बर्बादी की कगार पर पहुँचा दिया। ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है। इसीलिए 15 दिन पहले श्रीमान अमित शाह और कल…
सोमवार रात जारी की गई दूसरी सूची में भाजपा ने 7 लोकसभा सदस्यों को मैदान में उतारा है। इनमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद सिंह पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं। तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चार लोकसभा सदस्यों राकेश सिंह, रीति पाठक, गणेश सिंह और उदय प्रताप सिंह को भी टिकट दिया है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी चुनाव लड़ेंगे।
Edited By : Nrapendra Gupta

