1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. BJP will release its manifesto in Madhya Pradesh on Saturday

मध्यप्रदेश में भाजपा शनिवार को जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, जेपी नड्डा करेंगे संकल्प पत्र का विमोचन

Madhya Pradesh Assembly Elections
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जारी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जयंत मलैया शामिल होंगे। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दोपहर 12.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में संकल्प पत्र जारी करेंगे।

भाजपा अपने घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन वादे करने के साथ रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े एलान कर सकती है। पार्टी समाज के हर वर्ग को साधने के लिए कई बड़े एलान कर सकती है। भाजपा के संकल्प पत्र में हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार देने की गारंटी देने की घोषणा संभव हो सकती है। सकती है।

भाजपा के के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के मुताबिक पार्टी के संकल्प पत्र में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश की जनता के सुझाव को शामिल किया है। जनता के सुझाव लेने के लिए पार्टी ने प्रदेश में सुझाव पेटी रखी थी, जिसमें जनता से सुझाव मांगे गए थे। 

इसके साथ जनता के लिए सुझाव लेने के लिए बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मत पेटियां भी लगाई गई थीं। जनता से मिले सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया गया है। इसके साथ पार्टी की घोषणा पत्र समिति ने भी समाज के अलग-अलग वर्ग से सुझाव लिए थे।

वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 17 अक्‍टूबर को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया था, जिसे कांग्रेस ने वचन पत्र का नाम दिया था। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन घोषणा की गई थी।

 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
मध्यप्रदेश में CM का चेहरा नहीं बनने वाले शिवराज क्या भाजपा की करा पाएंगे सत्ता में वापसी?